Vidhu Vinod Chopra: नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर ने क्यों फाड़ा नाना पाटेकर का कुर्ता? जानें करियर जर्नी

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

सार

Vidhu Vinod Chopra Birthday: 49 साल के फिल्मी करियर में फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने बेहतरीन फिल्में निर्देशित कीं, कई उम्दा और हिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। आज वह अपना जन्मदिन (5 सितंबर 1952) मना रहे हैं। 72 साल के हो चुके विधु विनोद चोपड़ा की करियर जर्नी कैसी रही, जानिए?

Vidhu Vinod Chopra Birthday Filmmaker Career Journey Known Unknown Facts

विस्तार

आज भले ही हिंदी सिनेमा में विधु विनोद चोपड़ा की पहचान एक निर्माता की हो, जिसने ‘मुन्ना भाई’ सीरीज, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘संजू’ जैसे हिट फिल्में प्रोड्यूस की हैं। लेकिन विधु विनोद चोपड़ा ने करियर की शुरुआत डायरेक्टर, राइटर के तौर पर की। कई नेशनल अवॉर्ड उनके नाम पर हैं। साथ ही हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं को वह निर्देशित कर चुके हैं। विधु विनोद चोपड़ा के जन्मदिन के अवसर पर उनकी करियर जर्नी पर एक नजर।

 

पहली ही शॉर्ट फिल्म ने जीता नेशनल अवॉर्ड 
विधु विनोद चोपड़ा का परिवार जम्मू-कश्मीर से बिलॉन्ग करता है, लेकिन 1990 में परिवार वहां से पलायन कर गया। पलायन के इस दर्द को विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी फिल्म ‘शिकारा(2020)’ में भी बयां किया है। विधु विनोद चोपड़ा ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट से फिल्म डायरेक्शन का कोर्स किया और मायानगरी मुंबई में कदम रखा। विधु विनोद चोपड़ा ने 1976 में ‘मर्डर एट मंकी हिल’ नाम की शाॅर्ट फिल्म बनाई। इस फिल्म को बेस्ट शॉर्ट एक्सपेरिमेंटल फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला। अपने पूरे करियर में विधु विनोद चोपड़ा ने पांच और नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए। आगे भी उनकी प्रोड्यूस, डायरेक्ट की गई फिल्मों को नेशनल अवॉर्ड मिले। साल 2003 में बेस्ट पॉपुलर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, 2006 में बेस्ट पॉपुलर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ को मिला, इसी फिल्म को बेस्ट स्क्रीन प्ले का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। साल 2009 में बेस्ट पॉपलुर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड ‘3 इडियट्स’ को मिला। साल 2023 में ‘12वीें फेल’ को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला। ‘12वीं फेल’ को उन्होंने निर्देशित किया था, बाकी फिल्में प्रोड्यूस की थीं।Vidhu Vinod Chopra Birthday Filmmaker Career Journey Known Unknown Facts

प्रोडक्शन कंपनी के तहत बनाईं सुपर हिट फिल्में
फीचर फिल्म के डायरेक्टर के तौर पर विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म ‘एन एनकाउंटर विद फेसेज(1978)’ बनाई। आगे चलकर ‘सजा-ए-मौत’, ‘खामोश’, ‘परिंदा’ ‘1942-ए लव स्टोरी’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘एकलव्य-द रॉयल गार्ड’, ‘शिकारा’ और ‘12वीं फेल’ बनाई। विधु विनोद चोपड़ा ने शुरुआती दौर में ही डायरेक्शन के साथ प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रख दिया था। साल 1985 में विनोद चाेपड़ा फिल्म्स नाम का प्रोडक्शन हाउस खोला, इस प्रोडक्शन हाउस ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन हिट फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में ‘मुन्ना भाई’ सीरीज, ‘परिणीता’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’, ‘संजू’ और ‘12वीं फेल’ जैसे सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।

फिल्मी परिवार से है विधु विनोद चाेपड़ा का नाता 
विधु विनोद चोपड़ा ने बॉलीवुड में जब कदम रखा तो उन्हें काफी स्ट्रगल भी देखना पड़ा लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उन्हें यहां कोई नहीं जानता था। विधु विनोद चोपड़ा के पिता और फिल्ममेकर रामानंद सागर रिश्ते में सौतेले भाई थे। वहीं डायरेक्टर तनुजा चंद्रा और विधु विनोद चोपड़ा के परिवार के बीच गहरा रिश्ता है। तनुजा चंद्रा की बहन अनुपमा, विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी हैं। अनुपमा एक पॉपुलर फिल्म क्रिटिक हैं।

Vidhu Vinod Chopra Birthday Filmmaker Career Journey Known Unknown Facts

विधु विनोद चोपड़ा से जुड़े अनसुने किस्से 
विधु विनोद चोपड़ा अपनी फिल्मों को बड़ी शिद्दत से बनाते हैं। इसी कारण कई बार उनकी कलाकारों से अनबन भी हुई। साथ ही फिल्म को, किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए वह हद भी पार कर जाते हैं। जानिए, फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा से जुड़े ऐसे ही कुछ चर्चित किस्से।

जब नाना पाटेकर का कुर्ता फाड़ दिया : यह किस्सा फिल्म ‘परिंदा(1989)’ का है। विधु विनोद चोपड़ा इस फिल्म के डायरेक्टर थे। नाना पाटेकर लीड रोल निभा रहे थे। इस फिल्म के सेट पर सब अपना खाना घर से लाते थे क्योंकि बजट काफी टाइट था। अचानक एक दिन नाना पाटेकर ने बीच शूटिंग में सेट पर खाने की मांग की। नाना गुस्से में थे। इस बात से विधु विनोद चोपड़ा भी नाराज हो गए, दोनों के बीच बहस हुई। इसी बहस में विधु विनोद चाेपड़ा ने नाना पाटेकर का कुर्ता फाड़ दिया। इसके बाद सेट पर शांति परस गई। नाना पाटेकर बनियान पहने बैठे थे। अचानक विधु विनोद चोपड़ा ने सीन शुरू कर दिया। नाना ने बनियान पहनकर ही वह सीन पूरा किया। जब फिल्म ‘परिंदा’ रिलीज हुई तो यह सीन आइकॉनिक बन गया। नाना पाटेकर ने बहुत इमोशनल होकर यह सीन शूट किया था।

अमिताभ बच्चन को गिफ्ट की 4 करोड़ की कार : फिल्म ‘एकलव्य-द रॉयल गार्ड’ में विधु विनोद चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन को निर्देशित किया। इस सेट पर कई बार अमिताभ बच्चन और उनके बीच अनबन हुई। आखिर में जब फिल्म रिलीज हुई तो विधु विनोद चाेपड़ा ने अमिताभ बच्चन को 4.5 करोड़ रुपये की कार तोहफे में दी। विधु विनोद चाेपड़ा ने कई इंटरव्यू में बताया कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें सेट पर बर्दाश्त किया, इस बात का धन्यवाद उन्होंने कार गिफ्ट देकर किया।

65 स्क्रीन टेस्ट के बाद विद्या बालन को हीरोइन सेलेक्ट किया: नाना पाटेकर, अमिताभ बच्चन जैसे पुरुष कलाकारों के लिए अलावा विधु विनोद चोपड़ा महिला कलाकारों के साथ भी सख्त रहे। विद्या बालन ने विधु विनोद चोपड़ा प्रोड्यूस फिल्म ‘परिणीता’ के लिए लगभग 65 बार स्क्रीन टेस्ट दिया। इस बात का जिक्र हालिया एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने किया है।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई