Teachers Day Wishes Quotes in Hindi : शिक्षक दिवस के मौके पर सुंदर और स्नेहिल संदेश भेजकर अपने शिक्षक का आभार व्यक्त करें। शब्दों और कविताओं के जरिए उन्हें बताएं कि आपके जीवन में शिक्षक का योगदान कितना महत्वपूर्ण है।
Teachers Day Wishes Quotes in Hindi: शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह उस परंपरा का प्रतीक है जिसमें गुरु को देवताओं से भी ऊँचा स्थान दिया गया है।
भारत की संस्कृति में कहा गया है, “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः”। अर्थात्, शिक्षक ही सृजनकर्ता हैं, पालनहार हैं और मार्गदर्शक भी हर है। विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक वह दीपक हैं जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं।
5 सितम्बर को मनाया जाने वाला यह दिन महान दार्शनिक और राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित है, जिन्होंने कहा था कि यदि मेरा जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो मुझे गर्व होगा। तभी से यह दिन पूरे देश में गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर बन गया।
आज की तेज रफ्तार और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया में शिक्षक सिर्फ किताबों का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे बच्चों में आत्मविश्वास, नैतिकता और सही दिशा चुनने की क्षमता भी जगाते हैं। इसलिए शिक्षक दिवस हमें याद दिलाता है कि हम अपने जीवन में जिन भी ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं, उसकी नींव कहीं न कहीं हमारे शिक्षकों ने रखी है। यह दिन आभार व्यक्त करने का सबसे सुनहरा अवसर है।
सुंदर संदेशों, आकर्षक वॉलपेपर और तस्वीरों के माध्यम से अपने शिक्षकों को आज के दिन की शुभकामनाएं दें और उनका आभार व्यक्त करें। यहां शिक्षक दिवस के शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं।
आपकी शिक्षा से जीवन में उजाला आया,
मुश्किलों में भी आपने हौसला बढ़ाया।
शिक्षक दिवस पर हम करते हैं आभार,
आपके बिना जीवन में नहीं था कोई आधार।
शिक्षक आपका आभार
गुरु का ज्ञान अमूल्य खजाना,
जीवन को संवारने का बहाना।
शिक्षक दिवस पर आपको प्रणाम,
आपके मार्गदर्शन से है सुख और सम्मान।
शिक्षक आपका आभार
गुरु का स्थान है सबसे ऊंचा
जीवन की राह वही दिखाता
हर मुश्किल को आसान बनाता
शिक्षक ही हमें इंसान बनाता।
शिक्षक आपका आभार
गुरु और शिष्य का प्यारा सा नाता,
ज्ञान की गंगा से मिलकर बना।
शिक्षक दिवस पर यही है कहना,
गुरु बिन जीवन अधूरा सा रहना।
शिक्षक आपका आभार
ज्ञान के दीप से जीवन सजाएं।
शिक्षक दिवस पर यह शायरी सुनाएं,
गुरु की महिमा हर दिन गाएं।
शिक्षक आपका आभार
आपने हमेशा हमें सही मार्ग दिखाया।
शिक्षक दिवस पर धन्यवाद आपका
आपने ही हमें बेहतर इंसान बनाया।
शिक्षक आपका आभार