शहडोल जिले में यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यौहारी तहसील के मैर टोला में शिकायतों की पुष्टि करने पर राजस्व टीम ने छापा मारकर 22 बोरी यूरिया खाद जब्त की।
![]()
कैसे हुआ खुलासा?
जिले में लंबे समय से खाद महंगे दामों पर बिकने की शिकायतें मिल रही थीं। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सनी द्विवेदी ने जांच शुरू की। सत्यापन के लिए एक किसान को खाद खरीदने भेजा गया।
-
किसान रामनरेश कोल (निवासी जैसीनगर) को ऑटो चालक प्रदीप पटेल ने यूरिया की बोरी 650 रुपये में बेच दी, जबकि सरकारी दर 270 रुपये तय है।
-
मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत छापा मारकर ऑटो से 22 बोरी यूरिया जब्त कर ली।
जांच में क्या सामने आया?
नायब तहसीलदार के मुताबिक, कुछ किसान खाद वितरण केंद्र से सरकारी रेट पर यूरिया खरीदते और फिर ऑटो में भरकर रास्ते में ही दूसरों को महंगे दामों पर बेचते थे।
अब यह जांच की जा रही है कि ऑटो चालक को गोदाम से खाद किस आधार पर उपलब्ध कराई गई।
