Chamoli Rain: थराली के सगवाड़ा गांव में भारी अतिवृष्टि ने मचाई तबाही, मलबा अपने साथ एक मकान भी बहा ले गया

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

पहाड़ों में बारिश का कहर जारी है। चमोली जिले के सगवाड़ा गांव में अतिवृष्टि से एक मकान मलबे के साथ बह गया। इसी जगह पहले भी एक मकान मलबे में दब गया था, जिसमें एक युवती की मौत हो गई थी।

House washed away along with debris due to heavy rain in Tharali Chamoli Uttarakhand Weather Today

थराली के सगवाड़ा गांव में अतिवृष्टि से मलबे के साथ एक मकान भी बह गया। तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि कल रात थराली क्षेत्र में बहुत तेज बारिश हुई। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि सगवाड़ा गांव में फिर से मलबे के साथ एक मकान तहस नहस हो गया है।

राजस्व टीम और डीडीआरफ को मौके पर भेजा जा रहा है। उसके बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा। ग्राम प्रधान दिनेश बिष्ट ने बताया कि घटना के दौरान मकान में कोई नहीं था। यहां 22 अगस्त को भी एक मकान टूटा था, जिसमें एक युवती की मौत हो गई थी। अब तीन सितंबर की रात्रि को एक और मकान टूटा है।

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई