NIRF Ranking 2025: कुछ ही देर में जारी होगी राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग, जानें किन मानदंडों पर तय होती है लिस्ट|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

NIRF Ranking 2025: शिक्षा मंत्रालय आज सुबह 11 बजे राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 की घोषणा करने वाला है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी की जाएगी।

NIRF Ranking 2025: राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2025 का नतीजा आज सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। इसके तुरंत बाद रैंकिंग की सूची NIRF की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर प्रकाशित कर दी जाएगी।

NIRF Ranking 2025: Education Minister Dharmendra Pradhan announce NIRF list today; Details here

इस साल की रैंकिंग में इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, दंत चिकित्सा, फार्मेसी, कानून और अन्य श्रेणियों के शीर्ष कॉलेज और विश्वविद्यालयों को शामिल किया जाएगा। रैंकिंग से छात्रों को यह तय करने में आसानी होगी कि उन्हें किस संस्थान में दाखिला लेना बेहतर रहेगा।

एनआईआरएफ रैंकिंग की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी। इस रैंकिंग को तय करने के लिए कई महत्वपूर्ण पैरामीटर का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें टीचिंग और लर्निंग, रिसोर्सेज, रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम्स और आउटरीच व समावेशन जैसे मानदंड शामिल हैं। इन्हीं आधारों पर देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को रैंकिंग प्रदान की जाती है। 

किन मानदंडों पर तय होती है NIRF Ranking?

NIRF के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन कई मानकों के आधार पर किया जाता है। इनमें शामिल हैं:

  • शिक्षण और सीखना (Teaching & Learning)- कुल वेटेज का 30%
  • शोध और पेशेवर अभ्यास (Research & Professional Practice)- 30%
  • स्नातक परिणाम (Graduation Outcome)- 20%
  • आउटरीच और समावेशन (Outreach & Inclusivity)- 10%
  • धारणा (Perception)- 10%

2024 में IIT मद्रास को मिला था पहला स्थान

बीते वर्ष की ओवरऑल कैटेगरी में शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों और संस्थानों की लिस्ट में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास पहले स्थान पर रहा था। इसके बाद इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु और IIT बॉम्बे क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर रहे। चौथे स्थान पर IIT दिल्ली, पांचवे पर IIT कानपुर और छठे स्थान पर IIT खड़गपुर शामिल थे। वहीं, ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) नई दिल्ली सातवें स्थान पर रहा। इसके बाद आठवें स्थान पर IIT रुड़की, नौवें पर IIT गुवाहाटी और दसवें स्थान पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) को जगह मिली थी।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई