Elli AvrRam: अभिनेत्री पर टूटा दुखों का पहाड़, दादी का हुआ निधन; भावुक पोस्ट के जरिए किया याद

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

सार

Elli AvrRam Grandmother Dies: अभिनेत्री एली अवराम की दादी का निधन हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर को साझा किया है।

actress elli avrram grandmother death shares emotional tribute memories

विस्तार

Follow Us
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा एली अवराम इन दिनों गहरे सदमे से गुजर रही हैं। उनकी दादी का 31 अगस्त को निधन हो गया। निजी जीवन में हमेशा मुस्कुराती नजर आने वाली एली के लिए यह पल दुख से भरा है। मुश्किल की इस घड़ी में एली ने सोशल मीडिया पर दादी संग बिताए खास पलों को लोगों के सामने रखा और साथ ही उनके लिए पोस्ट भी किया।

दादी संग बिताए पल बने अनमोल यादें
एली अवराम ने अपनी पोस्ट में दादी के साथ बिताए सुनहरे लम्हों को याद किया। कभी किचन में हंसी-मजाक, तो कभी डांस करते हुए उनके वीडियो यह बताते हैं कि दोनों का रिश्ता कितना प्यारा और गहरा था। एली ने कहा कि दादी के साथ बड़े होना उनके लिए आशीर्वाद रहा। बचपन में मिले ये पल अब उनकी सबसे बड़ी ताकत और यादगार बन गए हैं।

सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट
एली अवराम ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो दादी के साथ डांस करती, उन्हें प्यार से गले लगाती या किस करती दिख रही हैं। इन वीडियोज को देखकर साफ झलकता है कि दादी उनकी सबसे अच्छी साथी थीं। अब जब वे नहीं रहीं, तो यह खालीपन हमेशा एली को खलेगा।

एली के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स
एली की पोस्ट के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही फैंस ने भी अभिनेत्री के पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA