Kangra News: चिट्टा के साथ तीन गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

चिट्टे के साथ पकड़े लगदेवी हमीरपुर के दो व्यक्ति, 9.36 ग्राम चिट्टा बरामद

डमटाल (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना की टीम ने पंजाब सीमा से सटे गांव तमौता में छापा मार कर एक युवती सहित तीन आरोपियों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने केवल आरोपियों के कब्जे से 21.7 ग्राम चिट्टा बरामद कर नकदी भी जब्त की। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तमौता गांव के कुछ लोग अपने घरों में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। इस पर एसएचओ इंदौरा आशीष पठानिया के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में दबिश दी। टीम ने कंस राज निवासी तमौता डाकघर उलैहड़िया तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के कब्जे से 7.80 चिट्टा बरामद किया। इसी गांव से पल्लवी के घर में छापा मार कर मौके पर 6.3 ग्राम चिट्टा और जनक राज के घर से 7.6 ग्राम चिट्टा और 10,500 रुपये की नकदी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य मामले भी दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई