Box Office Collection: ‘परम सुंदरी’ की कमाई में मामूली उछाल, ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के लिए भी शुभ रहा मंगलवार

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

Box Office: मंगलवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए शुभ साबित हुआ। ‘परम सुंदरी’ की कमाई में एकबार फिर से बढ़त देखने को मिली। वहीं ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ ने भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया।

Box office collection of param sundari coolie war 2 mahavatar narsimha

थिएटर्स में इस वक्त दर्शकों को चार फिल्में दिखाई जा रही हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर ‘परम सुंदरी’ है, तो वहीं दूसरी ओर ‘कुली’, ‘वॉर 2’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ भी शामिल हैं। ये फिल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती दिख रही हैं। मंगलवार का दिन इन फिल्मों के लिए अच्छे संकेत लेकर आया और बॉक्स ऑफिस पर सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। जानिए सभी फिल्मों का कलेक्शन।

Box office collection of param sundari coolie war 2 mahavatar narsimha

परम सुंदरी
जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत करते हुए 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद शनिवार को 9.25 और रविवार को 10.25 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया। वहीं बीते दिन यानी मंगलवार की बात करें, तो फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने सोमवार को 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे। अभी तक 5 दिनों में ‘परम सुंदरी’ ने 34.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।  इस फिल्म में जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा संजय कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।

Box office collection of param sundari coolie war 2 mahavatar narsimha

कुली
रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने बीते दिन मंगलवार को ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हुए ताज रिपोर्ट के मुताबिक 1.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं सोमवार को इसने 1.1 करोड़ रुपये कमाए थे।  ‘कुली’ के बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक 281.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Box office collection of param sundari coolie war 2 mahavatar narsimha

वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ अब लाखों में सिमटती दिख रही हैं। हालांकि, मंगलवार का दिन फिल्म के लिए शुभ साबित हुआ और इसने 65 लाख रुपये कमाए। वहीं सोमवार को फिल्म ने 40 लाख रुपये कमाए थे। इस हिसाब से 20 दिनों में अभी तक ‘वॉर 2’ ने 235.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का कलेक्शन तो थोड़ा बढ़ा, लेकिन ये संकेत है कि बहुत जल्द ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों से बाहर हो सकती है।

Box office collection of param sundari coolie war 2 mahavatar narsimha

महावतार नरसिम्हा
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी एनिमेशन फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 40 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने मंगलवार को 70 लाख के आस-पास का कलेक्शन किया, वहीं इसने सोमवार को 50 लाख रुपये कमाए थे। इस हिसाब से ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 40 दिनों में 245.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

 

admln
Author: admln