UPSSSC Homoeopathic Pharmacist Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने होम्योपैथिक फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 2410 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

UPSSSC Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने होम्योपैथिक फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा के आधार पर कुल 2410 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो 16 सितंबर 2025 से शुरू होगा। बता दें कि मुख्य परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित हुई थी और यह भर्ती अभियान कुल 397 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
