UP News: बरेली में छह साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, हालत गंभीर, 35 साल का आरोपी भागा

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

बरेली (फरीदपुर): मंगलवार शाम फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दरिंदगी की। बच्ची की हालत गंभीर है और उसे बरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बरेली: प्रेमी से बात करने में किया डिस्टर्ब, मां ने ढाई साल की बेटी को छत  से फेंका, पति को बताया हादसा; 'तीसरी आंख' से खुला राज - Mother threw  daughter from

घटना का विवरण:

  • बच्ची गली में खेल रही थी, तभी पड़ोसी द्रोणपाल (35) उसे गोद में उठाकर अपने घर ले गया।
  • ग्रामीणों ने आरोपी के घर का दरवाजा खुलवाकर बच्ची को छुड़ाया।
  • बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं, उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
  • आरोपी मौके से फरार हो गया और अपने मकान में ताला लगाकर भाग निकला।

पुलिस कार्रवाई:

फरीदपुर के सीओ संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

आरोपी का बैकग्राउंड:

  • द्रोणपाल पानीपत में पत्नी और बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करता है।
  • छह दिन पहले वह अकेले गांव लौटा था और घटना को अंजाम दिया।
Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj