
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमागहमी जोरों पर है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार भाजपा की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कहा जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही इसमें बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर भी मंथन होगा। संभव है कि इस बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी बिहार में सीट बंटवारे के फार्मूले का एलान कर दे।
आज होने वाली इस अहम बैठक को लेकर सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही बिहार के शीर्ष नेता अमित शाह से मार्गदर्शन लेंगे ताकि विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित की जा सके।