Mainpuri Crime News: प्रेमी ही निकला महिला का हत्यारा, ऐसे खोला पुलिस ने हत्या का राज!

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

मैनपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र में 11 अगस्त की सुबह खरपरी रजबहा के पास मिला महिला का शव अब पहचान लिया गया है। मृतका फर्रुखाबाद जिले के गांव जिठौली की रहने वाली 52 वर्षीय रानी देवी थीं। पुलिस ने जांच में खुलासा किया है कि उनकी हत्या प्रेमी अरुण राजपूत ने शादी और रुपये लौटाने के दबाव के चलते की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Mainpuri Crime News: प्रेमी ही निकला महिला का हत्यारा, ऐसे खोला पुलिस ने राज  | Mainpuri crime news the womans lover turned out to be the killer this is  how the police

कैसे हुआ खुलासा?
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को खरपरी रजबहा के पास अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला घोंटकर हत्या सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने जांच तेज की और मुखबिर की सूचना पर थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी 25 वर्षीय अरुण राजपूत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती
जांच में सामने आया कि आरोपी अरुण गुड़गांव में कैंटर चालक है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात रानी से इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और करीब दो माह पहले फोन नंबर भी साझा किए। धीरे-धीरे उनका संबंध गहरा हुआ और आरोपी कई बार फर्रुखाबाद के एक होटल में रानी से मिलने भी गया।

शादी और रुपये लौटाने का दबाव
पुलिस के अनुसार, अरुण ने इस दौरान रानी से करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिए थे। जब रानी रुपये वापस मांगने लगी और शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो आरोपी डर गया। महिला ने धमकी दी थी कि अगर उसने शादी नहीं की या पैसे नहीं लौटाए तो जेल भिजवा देगी।

हत्या की साजिश और अंजाम
आरोपी ने 8 अगस्त को रानी से बात की और 10 अगस्त को उसे मैनपुरी बुलाया। दोनों भांवत चौराहे पर मिले और वहां से खरपरी रजबहा की ओर चले गए। बातचीत के दौरान जब रानी ने फिर रुपये लौटाने या शादी करने की बात छेड़ी तो आरोपी ने पीछे से दुपट्टा उसके गले में डालकर कस दिया। गला घोंटने के बाद दुपट्टे में गांठ लगाकर वह कुछ देर वहीं रुका और फिर मौके से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया गया।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई