Skin Care Routine: नवंबर-दिसंबर में है शादी तो अभी से इन बातों का ध्यान रख लें, ताकि खास दिन पर दिखें खूबसूरत|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Skin Care Routine For Bride To Be: यदि आपकी शादी भी नवंबर-दिसंबर में है, तो अभी से स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना शुरू कर दें। यहां हम आपको इसके कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।

skin care routine for bride to be in hindi how to look beautiful on wedding day

Skin Care Routine For Bride To Be: अगर आपकी शादी भी नवंबर-दिसंबर जैसे सर्दियों के महीनों में होने वाली है, तो अब से ही खुद की खास देखभाल शुरू करना शुरू कर दें। दरअसल, शादी का दिन हर किसी के लिए सबसे यादगार और खास होता है, और इस दिन हर दुल्हन चाहती है कि वह सबसे ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक दिखे लेकिन सर्दियों में त्वचा का रूखापन, बेजान लुक और डलनेस एक आम समस्या बन जाती है, जो शादी के ग्लो पर असर डाल सकती है।

ऐसे में समय रहते स्किन केयर रूटीन को अपनाना न सिर्फ आपकी त्वचा को निखारेगा, बल्कि शादी के दिन एक नेचुरल ब्राइडल ग्लो भी देगा। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें आप अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। ये टिप्स आपकी स्किन को अंदर से हेल्दी, ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगे, ताकि शादी के दिन हर नजर सिर्फ आप पर ही टिक जाए।
skin care routine for bride to be in hindi how to look beautiful on wedding day
CTM रूटीन सबसे जरूरी

ये बात हर होने वाली दुल्हन को गांठ बांध लेनी चाहिए, कि उनके लिए सीटीएम रूटीन सबसे जरूरी है। इसलिए अभी से रोजाना सुबह और रात को CTM रूटीन अपनाएं। इससे त्वचा साफ, संतुलित और हाइड्रेटेड रहेगी। सर्दियां शुरू होते ही क्रीमी और हाइड्रेटिंग क्लीनजर और एल्कोहल-फ्री टोनर का इस्तेमाल करें, ताकि ये ज्यादा असरदार रहें।

skin care routine for bride to be in hindi how to look beautiful on wedding day
हफ्ते में 2 बार स्क्रब 

इस बात को अपने रूटीन में फिक्स कर लें कि आपको हफ्ते में दो बार स्क्रब करना ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्सफोलिएशन से डेड स्किन हटती है और त्वचा साफ और चमकदार बनती है। इसके इस्तेमाल के समय ध्यान रखें कि आपका स्क्रब बहुत हार्श न हो, खासकर सर्दियों में। माइल्ड स्क्रब का इस्तेमाल करें। चाहें तो घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं।

skin care routine for bride to be in hindi how to look beautiful on wedding day
नाइट केयर है सबसे जरूरी

रात से समय ही स्किन खुद को हील करती है, इसलिए नाइट रूटीन को अवश्य ही फॉलो करें। इसके लिए हर रोज रात को सोने से पहले अच्छी क्वालिटी का हाइड्रेटिंग नाइट क्रीम या विटामिन C सीरम लगाएं ताकि स्किन सुबह तरोताजा लगे। किसी भी सीरम का इस्तेमाल पैच टेस्ट और अपनी स्किन टाइप के हिसाब से करें।

skin care routine for bride to be in hindi how to look beautiful on wedding day
हफ्ते में एक बार फेसपैक

अभी से हर हफ्ते खुद से ही स्किन टाइप के हिसाब से फेस पैक इस्तेमाल करें। वैसे तो बाजार में हर स्किन टाइप का फेसपैक मिलता है, लेकिन चाहें तो घर पर नेचुरल फेस पैक जैसे बेसन-हल्दी, मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा आदि का इस्तेमाल करें। ये आपकी स्किन को दमकाने में मदद करेगा।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई