आरोपी 14 अगस्त को जीरा फिरोजपुर में एक व्यापारी को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की घटना में वांछित था।

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने जगरोशन सिंह निवासी नौशेरा पन्नुआ को तरनतारन को गिरफ्तार किया है। आरोपी 14 अगस्त को जीरा फिरोजपुर में एक व्यापारी को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की घटना में वांछित था।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शूटरों ने विदेशी गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा के निर्देश पर काम किया था। आरोपी के खिलाफ थाना जीरा, फिरोजपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।