Basti News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

Haryana News : हरियाणा में गौरक्षकों ने प्रवासी व्यक्ति की पीट-पीटकर कर दी  हत्या, पांच गिरफ्तार

महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र बिहरा भलुहिया गांव में बुधवार को डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि एक युवक ने डीजे संचालक की मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया और संचालक की लात घूसों से पिटाई कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को अमन यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

थाना क्षेत्र के सिटकहवा सरैया निवासी शिवम ने पुलिस को तहरीर दी कि 27 अगस्त को बिहरा भलुहिया गांव में बुकिंग पर डीजे बजाने ले गया था। उनके सहयोगी अमरीश निवासी चकमा थाना दुबौलिया भी गये थे। इन्हीं के मोबाइल से डीजे बज रहा था। इसी दौरान अमन यादव निवासी बिहरा भलुहिया थाना हर्रैया पहुंचा और मोबाइल छीनकर पटक दिया। मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। मना करने पर अपशब्द कह लात-घूसों से मारा। इसके बाद आरोपित ने ईंट चला दी, जो उनकी पीठ पर लगी। आरोपी ने जान-माल धमकी दी। हर्रैया थाना प्रभारी निरीक्षक टीडी सिंह ने बताया कि अमन यादव के खिलाफ केस दर्ज कर मामले छानबीन की जा रही है।

 

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।