Bareilly News: बेटे को फंसता देख मुकदमा दर्ज कराने से किया मना

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

6,608 Crime Red Black Stock Photos - Free & Royalty-Free Stock Photos from  Dreamstime

फरीदपुर। अपने ही घर में चोरी होने की झूठी सूचना देने पर फंसे पॉलिटेक्निक के छात्र के परिजनों ने चोरी होने की घटना से इन्कार करते हुए तहरीर देने से पुलिस को मना कर दिया। पुलिस गिरफ्त में बैठे छात्र को पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया। वहीं, उसके पास से बरामद आभूषण पुलिस ने अपने कब्जे में रखे हैं। वहीं, दूसरे मकान में फौजी के घर पर हुई चोरी के दर्ज मुकदमे में पुलिस जांच कर रही है। छात्र के नंबर की सीडीआर पुलिस निकलवा रही है।

पुलिस ने बताया कि ओम रेजिडेंस कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति फिरोजपुर में रहते हैं। उनका बेटा कॉलोनी में बने मकान में ही रहता है। उनके मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी होने की सूचना उनके बेटे ने पुलिस को दी। जांच में उनके बेटे का ही हाथ निकला। पुलिस ने उसे ही आभूषण सहित अपनी गिरफ्त में ले लिया। बाद में परिजनों के तहरीर नहीं देने पर उसे छोड़ दिया। हालांकि इस मामले में बरामद आभूषण पुलिस के कब्जे में हैं।

पुलिस ने कहा कि उसी रात डी ब्लॉक में रहने वाले सेना में तैनात राजकुमार सिंह राठौड़ के घर में भी चोरी हुई थी। उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद है। राजकुमार सिंह की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके मुकदमे की जांच पुलिस कर रही है।

फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि दूसरे चोरी के मामले में जांच जारी है। छात्र के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।