Rohtak News: बाइक सवार चार युवक पांच पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

रोहतक पुलिस की सीआईए-2 टीम ने मंगलवार देर रात गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुंदर (निवासी खिड़वाली), शरण उर्फ राणा, अमन उर्फ बिल्ला और प्रदीप के रूप में हुई है।

रोहतक पुलिस ने बाइक सवार चार युवकों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

सीआईए-2 प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियारों के साथ बाइक से बलियाना से खेड़ी साध की ओर आ रहे हैं। खेड़ी साध–बलियाना रोड आउटर बाईपास पुल के पास नाकाबंदी कर जब उन्हें रोका गया तो तलाशी में चारों के पास से पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए।

अदालत में पेश करने के बाद चारों आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जहां उनसे अवैध हथियारों की सप्लाई और नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जाएगी।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।