Jind News: दुकान के सामने खड़ी रीपर मशीन चोरी

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

GOBIND Tractor Reaper at ₹ 65000 in Jaipur | ID: 16925553955

जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जामनी में एक दुकान के बाहर से अज्ञात लोग रीपर मशीन चोरी कर ले गए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

जामनी निवासी इंद्र सिंह ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उसने जामनी रोड पर दुकान की हुई है। 25 अगस्त रात को वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। दुकान के सामने एक रीपर मशीन खड़ी कर रखी थी। अगले दिन जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के सामने खड़ी रीपर मशीन वहां नहीं थी। उसे आसपास रीपर के बारे में पूछा, लेकिन कहीं भी उसके बारे में पता नहीं चला। इससे उसको करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हो गया। पुलिस ने इस मामले मेंं अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

 

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।