मेरठ, उत्तर प्रदेश – परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 21 वर्षीय युवक ने अपने प्रेमी की शादी तय होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेल, भावनात्मक शोषण और आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📍 डायरी में दर्ज आरोप:
युवक ने ज़हर खाने से पहले अपनी डायरी में लिखा कि 2019 में उसके दोस्त ने शादी का वादा कर उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाए। आरोपी ने उसे सरकारी अफसर बनाने का वादा भी किया था। दोनों के बीच सात साल तक संबंध रहे, लेकिन अब आरोपी ने शादी तय कर ली और वादों से मुकर गया। युवक ने लिखा, “मेरी मौत का कारण वही होगा।”
👨👦 परिजनों की शिकायत:
युवक के पिता ने बताया कि आरोपी नोएडा में किराए पर रहता है और उनके बेटे को बार-बार अपने कमरे पर बुलाकर रात में रोकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे को ब्लैकमेल कर संबंध बनाए गए, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता गया। 23 अगस्त को युवक ने ज़हर खा लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
👮♂️ पुलिस जांच:
सीओ मवाना संजय जायसवाल ने बताया कि दोनों युवकों के बीच कई वर्षों से संबंध थे और उन्होंने एक-दूसरे से शादी का वादा किया था। अब एक युवक की शादी तय हो गई, जिससे दूसरा युवक टूट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।