Reality Show Bigg Boss: बिग बॉस 19 बीते रविवार से शुरू हो चुका है। इस बार भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित हस्ती नीलम गिरी भी बिग बॉस के घर में पहुंची हैं। उनसे पहले भी कई भोजपुरी सितारे रियलिटी शो में गर्दा उड़ा चुके हैं।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन शुरू हो चुका है। इस बार भी बतौर होस्ट सलमान खान कमान संभाल रहे हैं। इस बार के नियम नए हैं। इस शो में चर्चित हस्तियां शिरकत करती आ रही हैं। न सिर्फ बॉलीवुड जगत से, बल्कि भोजपुरी सितारे भी यहां गर्दा उड़ाते दिखते हैं। इस बार ‘बिग बॉस 19’ में नीलम गिरी ने हिस्सा लिया है। उनसे पहले कौन-कौन से भोजपुरी सितारे इस रियलिटी शो का हिस्सा बन चुके हैं? जानिए

रवि किशन
बिग बॉस का पहला सीजन साल 2006 में शुरू हुआ था। पहले ही सीजन में भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन ने शिरकत की थी। अभिनेता को दर्शकों ने खूब पसंद किया और प्यार दिया। वे ‘बिग बॉस सीजन 1’ के सेकेंड रनरअप बनकर घर से बाहर निकले थे। पहला शो राहुल रॉय ने जीता था।

मनोज तिवारी
बिग बॉस के चौथे सीजन में भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी को दर्शकों ने घर में देखा। वे बतौर प्रतिभागी घर में पहुंचे। इस शो में डॉली बिंद्रा के साथ मनोज तिवारी का झगड़ा भी हुआ था। दूसरे सीजन में श्वेता तिवारी विनर रही थीं।

खेसारी लाल यादव
साल 2019 में ‘बिग बॉस सीजन 13’ में भी भोजपुरी एक्टर नजर आए। इस सीजन में खेसारी लाल यादव ने शिरकत की। हालांकि, खेसारी ज्यादा समय तक शो में नहीं रुक पाए थे। मगर, उन्हें चर्चा खूब मिली। इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला विनर रहे थे।

मोनालिसा
