South-North Culture Movies: सिद्धार्थ-जान्हवी की ‘परम सुंदरी’ ही नहीं, इन फिल्मों में भी दिखा नार्थ-साउथ टेस्ट

Picture of admln

admln

SHARE:

Bollywood Films Showing Regional Culture: सिनेमाई दुनिया में कई फिल्मों में अक्सर साउथ-नार्थ संस्कृतियों का समावेश देखने को मिलता रहता है। जानिए ऐसी ही फिल्मों के बारे में।

South-North Culture Blend in Bollywood Movies 2 States Chennai Express Param Sundari

कुछ ही दिनों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर अभिनीत ‘परम सुंदरी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें साउथ-नार्थ परंपराओं का शानदार संगम देखने को मिलेगा। आपको बताते चलें कि इससे पहले भी सिनेमा जगत में कई फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें नॉर्थ और साउथ भारत की परंपराओं, सोच और रिश्तों का सुंदर मेल दिखाई देता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों की सूची।

South-North Culture Blend in Bollywood Movies 2 States Chennai Express Param Sundari

2 स्टेट्स

अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘2 स्टेट्स’ 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में दिखाया जाता है कि कृष एक पंजाबी लड़का है, तो अनन्या साउथ से ताल्लुक रखती है। दोनों के बीच सांस्कृतिक अंतर होने के कारण उनकी शादी के बीच मुश्किलें आती हैं। फिल्म में साउथ-नार्थ दोनों संस्कृति का स्वाद मिलता है। 

South-North Culture Blend in Bollywood Movies 2 States Chennai Express Param Sundari

चेन्नई एक्सप्रेस

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में साउथ और नार्थ कल्चर को बहुत ही खूबसूरत ढंग से दिखाया गया था। फिल्म में दिखाया जाता है कि जब राहुल अपने स्वर्गीय दादाजी की अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित करने जाता है, तो वहीं उसकी मुलाकात मीना नाम की साउथ इंडियन लड़की से होती है। इसके बाद फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी और संस्पेंस देखने को मिलता है। चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। 

South-North Culture Blend in Bollywood Movies 2 States Chennai Express Param Sundari

दिल से 

शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा अभिनीत ‘दिल से’ 1998 में रिलीज हुई थी। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्रेमकहानी और आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है, लेकिन इसमें नार्थ-साउथ की संस्कृति का मेल नजर आता है। 

South-North Culture Blend in Bollywood Movies 2 States Chennai Express Param Sundari

परम सुंदरी

‘परम सुंदरी’ फिल्म में एक लव स्टोरी को दिखाया जाएगा। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा परम नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो कि उत्तर भारत से बिलॉन्ग करता है, वहीं जान्हवी कपूर ने सुंदरी नाम की लड़की का रोल किया है, जो दक्षिण भारत से आती है। इन दोनों के बीच कैसे प्यार होता है, यह फिल्म की स्टोरी लाइन है। अभी तक फिल्म के जो गाने, सीन्स सामने आए हैं, उसमें जान्हवी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की केमिस्ट्री काफी अच्छी दिख रही है। यह फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई