UP Crime: साइबर अपराधियों को सिम कार्ड बेचने का एक और आरोपी गिरफ्तार, वोडोफोन का पीओएस चढ़ा हत्थे

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

आरोपी चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र के भटरौल निवासी अजय मौर्या वर्तमान में लंका के भगवानपुर शिवाजी नगर कॉलोनी का निवासी है। दो दिन पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि टेलिकॉम कंपनी को अजय का लाइसेंस रद्द करने के लिए रिपोर्ट भेजा गया है। अजय मौर्य सिम लेने वाले कम-पढ़े लिखे लोगों को खराब नेटवर्क और सर्वर का हवाला देकर उनकी डबल केवाईसी करा लेता था। फिर सिम निकलवाकर उसे महंगे दामों पर दिल्ली सहित अन्य राज्यों में साइबर अपराधियों को कूरिअर या बस से भेजता था।

चेतगंज थाना क्षेत्र के सराय गोवर्धन निवासी प्रियेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह वोडाफोन कंपनी में डायरेक्ट सेल्स एग्जिक्यूटिव है, जिसका कार्य वोडाफोन के नये सिम को एक्टिवेट कर ग्राहकों को बेचना है। आरोप लगाया कि एक सब एजेंट अजय मौर्या गलत काम कर रहा है। जिसके बाद चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।