चरखी दादरी: मनीषा हत्याकांड को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

भिवानी जिले के गांव ढिगावा में शिक्षिका मनीषा की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से जनसंगठनों में गुस्सा है। सोमवार सुबह दादरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बता दें कि अध्यापिका मनीषा हत्याकांड के एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। दादरी जिले में बीते तीन दिनों से प्रदर्शन हो रहा है। शुक्रवार को पहले बाढड़ा में दो घंटे बाजार बंद रखकर और धरना देकर रोष जताया गया। वहीं, रविवार को दादरी शहर में जनसंगठनों ने प्रदर्शन किया और शाम को मशाल जुलूस भी निकाला। सोमवार को एबीपीवी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया।Charkhi Dadri Woman Murder Electric Current In-Laws Accuse News Update | लव  मैरिज के 5 साल बाद महिला क्लर्क की हत्या: चरखी दादरी के अस्पताल में शव  छोड़कर भागे ससुरालवाले ...

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।