मृतका शारदा पत्नी राजू चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी करहना थाना धर्मसिंघवा के पति लगभग 7- 8 वर्ष पूर्व अयोध्या से लापता हो गए थे। जिसके बाद मृतका शारदा की शादी राजू चौहान के तीसरे भाई राजबहादुर से लगभग 5- 6 साल पूर्व पारिवारिक सहमति के बाद हुआ था।

धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के करहना गांव में मंगलवार की देर रात देवर ने अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच पड़ताल एवं आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका शारदा पत्नी राजू चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी करहना थाना धर्मसिंघवा के पति लगभग 7- 8 वर्ष पूर्व अयोध्या से लापता हो गए थे।
जिसके बाद मृतका शारदा की शादी राजू चौहान के तीसरे भाई राजबहादुर से लगभग 5- 6 साल पूर्व पारिवारिक सहमति के बाद हुआ था। राजबहादुर को लगभग 4 साल पूर्व फालिज मार दिया था। पहले पति से 3 बच्चे शिल्पा 13 साल, रेखा 12 साल व विजय 9 साल तथा दूसरे पति से एक लड़का विराट 6 साल का है। मामला परिवारिक विवाद के वजह से होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

