Panipat News: शराब के साथ ढाबा संचालक गिरफ्तार

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

Panipat News: शराब के साथ ढाबा संचालक गिरफ्तार

Dhaba operator arrested with liquor
इसराना। इसराना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर दबिश देकर डाहर टोल टैक्स के पास स्थित पहलवान ढाबे से 45 बोतल अवैध शराब बरामद कर ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि सोमवार को थाना इसराना पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान पानीपत गोहाना रोड पर थी। तभी टीम को ईआरवी से सूचना मिली थी कि डाहर टोल टैक्स के पास स्थित पहलवान ढाबे पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ढाबे पर पहुंचकर जांच की तो काउंटर के साथ रखे तख्त के नीचे 12 बोतल अंग्रेजी शराब व 33 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने ढाबा मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमित निवासी नौल्था के रूप में बताई। बरामद शराब का लाइसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी अमित को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई