Bareilly News: हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत, एक अन्य की हालत गंभीर

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बरेली के आंवला क्षेत्र से कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार कांवड़ लेने गया था। यह जत्था सोमवार को वापस आ रहा था। इसमें शामिल बाइक सवार तीन कांवड़ियों को पिकअप ने रौंद दिया, जिससे दो की मौत हो गई

Two Kanwariyas died in road accident who returning with Kanwar from Haridwar
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे आंवला क्षेत्र के तीन युवकों को मुरादाबाद में तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। सोमवार दोपहर बाद जब दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे तो उनके परिवारों में कोहराम मच गया। देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव करुआ ताल के ग्राम प्रधान के अनुसार पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को गांव से 30 युवकों का जत्था बाइकों से हरिद्वार गंगाजल लाने के लिए रवाना हुआ था। जत्थे को सोमवार को गांव के शिवालय में जलाभिषेक करना था। सोमवार सुबह पुलिस द्वारा सूचना मिली कि जत्थे में शामिल तीन युवक मुरादाबाद के मूढापांडे क्षेत्र में पराग फैक्टरी के सामने हादसे का शिकार हो गए।

आकाश और माधव राम की हुई मौत 
हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। प्रधान परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि गांव निवासी 20 वर्षीय आकाश और 22 वर्षीय माधव राम की मौत हो गई। जबकि उनका तीसरा साथी 20 वर्षीय अमर सिंह गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि आकाश का पिछले शुक्रवार को ही जन्मदिन था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। परिजनों ने बताया कि उसे घर पर रोकने की बहुत कोशिश की गई। कहा गया कि जन्मदिन की पार्टी करेंगे, लेकिन आकाश कांवड़ लाने की जिद पर अड़ा रहा। दोनों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई