Rajkumar Rao Movie Maalik Released in Theatres: राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। आइए जानते हैं फिल्म को लेकर एक्स पर क्या कुछ प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म मालिक सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एक्शन थ्रिलर ‘मालिक’ को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता थी और अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो सोशल मीडिया पर इसके रिव्यूज भी सामने आ रहे हैं।