Riteish Deshmukh On Paparazzi: लगातार बढ़ता पैपराजी कल्चर कई बार सेलेब्स के लिए मुसीबत बन जाता है। इसलिए अक्सर सेलेब्स इनको लेकर सवाल भी उठाते रहते हैं। अब रितेश देशमुख ने भी इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद एक बार फिर पैपराजी कल्चर सेलेब्स के निशाने पर है। वरुण धवन समेत कई सेलेब्स पैपराजी कल्चर पर उंगली उठा चुके हैं। उनका कहना है कि पैपराजी को भी थोड़ी संवेदनाएं दिखानी चाहिए। अब इस बीच अभिनेता रितेश देशमुख ने पैपराजी कल्चर को लेकर बात की और उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने बच्चों को पैपराजी के सामने आने और उनसे बात करने के बारे में बताया है।



