Ramayana First Look: भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही फिल्म ‘रामायण’ का पहला लुक रिलीज हो गया है। फिल्म की पहली झलक देखकर लोगों ने क्या कुछ प्रतिक्रियाएं दीं, चलिए आपको बताते हैं।

भारतीय सिनेमा की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का पहला लुक सामने आते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया है। रणबीर कपूर और यश के लुक्स ने ना केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है, बल्कि ये फिल्म साल की सबसे बड़ी चर्चाओं में शुमार हो गई है। निर्माता नमित मल्होत्रा द्वारा साझा की गई पहली झलक ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है। फैंस इसे ‘भव्य’, ‘ऐतिहासिक’ और ‘अब तक की सबसे बड़ी फिल्म’ तक करार दे रहे हैं।
Author: planetnewsindia
8006478914