दिव्या थी बार डांसर, बताती मैनेजर: प्रेमी के साथ अश्लील डांस का वीडियो पति को भेजा, इस कारण मगन ने की खुदकुशी

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

डोभ में मगन की आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस ने परिजनों से बात कर कुछ दस्तावेज एकत्र किए। वहीं, सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल से भी कई साक्ष्य जुटाए गए हैं।

Magan's heart broke after watching a video of his wife and lover together and he committed suicide

रोहतक के बहुअकबरपुर थाना क्षेत्र के डोभ निवासी मगन उर्फ अजय के आत्महत्या प्रकरण में एक नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो खुद दिव्या ने ही पति मगन को फोन पर भेजा था। परिजन बता रहे हैं कि इसी वीडियो को देखने के बाद मगन पूरी तरह टूट गया और उसने आत्महत्या का कदम उठाया।

वह यह तो समझता था कि दिव्या की किसी दीपक नाम के व्यक्ति से मित्रता है, लेकिन उससे इतनी गहरी मित्रता है कि वह कमरे में साथ डांस भी कर सकती है, इसकी जानकारी नहीं थी। वहीं, आरोपी दिव्या व दीपक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने सुबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस ने पड़ताल की तो मगन के फोन में एक वीडियो मिला। इसमें दिव्या प्रेमी दीपक के साथ होटल के कमरे में छोटे कपड़ों में डांस करती दिख रही है, जबकि डोभ या दिल्ली में उसने ऐसी ड्रेस कभी नहीं पहनी। परिवार के लोग इस वीडियो को हाल ही में भेजा हुआ बता रहे हैं। इसके बाद से मगन तनाव में था। उसने दिव्या को खुश करने के लिए हर संभव कोशिश की और उनके हर तरह के दबाव को झेलता रहा।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुटाए साक्ष्य
डोभ में मगन की आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस ने परिजनों से बात कर कुछ दस्तावेज एकत्र किए। वहीं, सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल से भी कई साक्ष्य जुटाए गए हैं। क्योंकि, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को कुछ अहम साक्ष्य जताने थे। पुलिस अब उसी में जुट गई है।

दिव्या ने छिपाई थी पहली शादी की बात
दिव्या ने मगन से पहली शादी और उसे एक बेटे होने की बात छुपाई थी जब दिव्या और मगन की शादी हो गई थी। उसके बाद दिव्या के पति ने दबाव बनाया तो तलाक के लिए कई लाख रुपये देकर उससे पीछा छुड़ाया था। यही नहीं, वह शुरु से ही मगन से झूठ बोल रही थी। वह खुद को अहमदाबाद के एक होटल में मैनेजर बताया करती थी। जबकि मुंबई स्थित होटल में बार डांसर का काम करने की बात सामने आई है।

आत्महत्या प्रकरण में जांच के दौरान साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -नीरज कुमार, थाना प्रभारी बहुअकबरपुर।

मगन ने 18 जून को पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक कुमार (महाराष्ट्र पुलिस के इंस्पेक्टर) की प्रताड़ना का आरोप लगाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने घटना से पहले दो वीडियो भी बनाए थे। घटना के बाद पीड़ित पिता रणवीर ने पुत्रवधू और उसके प्रेमी दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मगन ने वीडियो में पुलिस अधीक्षक रोहतक और थाना प्रभारी बहु अकबरपुर से न्याय की गुहार लगाई थी।

मगन आत्महत्या करने से पहले पूरी तरह निराश और टूट चुका था। जिसे वह प्यार करता था, उसी से धोखा बर्दाश्त नहीं कर सका। मगन ने सोशल मीडिया पर दोनों वीडियो रोते हुए बनाए और पोस्ट किए। उसकी हताशा झलक रही थी।

वीडियो में वह कह रहा था कि पत्नी दिव्या और उसका प्रेमी दीपक लगातार पांच लाख रुपये देने के लिए दबाव बना रहे हैं। यह रुपये दीपक को अपने प्रमोशन के लिए देने थे। दोनों पिता रणवीर को मारने के लिए भी दबाव बनाने लगे। कहा, उनके मरने के बाद जमीन मेरे नाम आ जाएगी और उसे बेचकर मुंबई में प्लॉट लेंगे। यदि वह ऐसा नहीं करेगा तो उसके माता-पिता और उसे जेल भिजवा देंगे। वीडियो में मगन ने अपनी व्यथा सुनाते हुए पानीपत की समाजसेवी सविता आर्य से कहा कि महिला तो रोकर अपनी बात को सच साबित कर देती है, लेकिन पुरुष को जान देनी पड़ती है।

मगन के पिता रणवीर ने बताया कि कि मगन ने हिसार के नारनौंद निवासी दिव्या से दिल्ली के आर्य समाज में प्रेम विवाह किया था। उसके शौक पूरे करने के लिए पहले उसने खेती में खूब मेहनत की, लेकिन दिव्या के शौक बढ़ते ही जा रहे थे। हर माह उसे कुछ न कुछ गिफ्ट में चाहिए होता था।

अप्रैल में मगन ने खेती से आए डेढ़ लाख रुपये दिए थे और फिर अपना सोने का कड़ा बेचकर भी उसके खाते में रुपये डाले थे। वह मु्ंबई से ही उसके पास डिमांड करती थी। उनके बेटा मगन पत्नी की हर ख्वाहिश को पूरा करने का प्रयास करता था।

उन्होंने बताया कि दिव्या ने आईफोन की डिमांड की थी तो मगन के पास 15 से 20 करोड़ रुपये की जमीन होने के बावजूद वह एक फूड डिलवरी कंपनी का डिलीवरी बॉय भी बन गया था। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये कमाए और फिर दिव्या को मोबाइल दिलाया था।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.