The Great Indian Kapil Show 3: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन 21 मई से शुरू हो चुका है। शो में कपिल शर्मा ने नवजोत सिद्दू पर खूब मजाक किया है। आइए जानते हैं।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन 21 जून से शुरू हुआ। पहले एपिसोड में सलमान खान की जबरदस्त एंट्री हुई। उन्होंने दर्शकों को अपनी मजेदार कहानियों और अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों से दर्शकों को एंटरटेन किया। सीजन 3 में नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह बतौर जज नजर आए। इस दौरान कपिल शर्मा ने नवजोत सिद्धू को लेकर मजाक किया।




