UP: जहां आनी थी बरात…उस आंगन में पहुंची 6 लड़कियों की लाश, आगरा में यमुना हादसे की कलेजा चीर देने वाली कहानी

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

आगरा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यमुना नदी में नहाते समय एक ही परिवार की छह लड़कियां डूब गई, चार ने मौके पर तो दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों में शामिल एक लड़की की इसी साल शादी होनी थी।

Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यमुना नदी में नहाते समय छह लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। इनमें चार लड़कियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई। एक ही परिवार में छह लड़कियों की मौत से पूरे इलाका दहल उठा। मरने वाली लड़कियों में तीन सगी बहनें शामिल हैं।

जानकारी मिली है कि उपचार के दौरान जिस लड़की ने दम तोड़ा है उसका रिश्ता तय हो गया था। देवोत्थान पर उसकी शादी होनी थी। इसकी तैयारियां चल रही थीं, ऐसे में जिस घर में बरात आनी थी, उस घर के आंगन में छह लड़कियों के शव आए। इसके बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। परिवार में चीख-पुकार मची है।

Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi
बेटी के हाथ पीले करने का सपना रह गया अधूरा
मुस्कान का रिश्ता हाल ही में सिकंदरा के गांव महल में तय किया था। मुस्कान के हाथ पीले करने के लिए घरवाले तैयारी में लगे थे। परिजन देवोत्थान पर एक नवंबर को उसकी शादी करना चाहते थे। दादा विजय सिंह ने बताया कि रात को मजदूरी कर घर आने के बाद पांचों बेटियां पिता के साथ ऑनलाइन साइट से अपनी पसंद के कपड़े दिखाती थीं। परिवार के अन्य लोग भी शादी की तैयारी में लगे थे। इससे पहले मंगवार उसकी मौत हो गई।
Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi
मां कांता सुबह सत्संग सुनने के लिए गई थीं। पिता सुरेश मजदूरी पर गए थे। बेटियों की मौत की खबर सुन वह नंगे पैर ही घर की तरफ दौड़ पड़े थे। पति-पत्नी दोनों के मुंह से एक ही बात निकल रही थी कि बेटी के हाथ पीले करने का सपना अधूरा रह गया। कब से सपने संजो रखे थे। सब एक पल में खत्म हो गए।

Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi
यमुना में सेल्फी, रील बनाने का वीडियो वायरल
यमुना में हादसे से एक दिन पहले मुस्कान ने अपनी मौसेरी बहन और मौसी के साथ नदी में रील बनाई थी। सेल्फी ली थीं। यमुना नदी में रील बनाते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। दीपेश ने बताया कि बहनें अकसर नदी में वीडियो बनाने जाती थीं। यमुनापार से मौसी, मौसेरी बहन के आने के बाद सोमवार को भी यमुना में नहाने पहुंची थीं। तब कई रील बनाई थीं। मंगलवार को भी वह अपने साथ मोबाइल ले गई थीं। परिजन यह नहीं बता सके कि मंगलवार को हादसे से पहले भी रील बनाई गई थीं या नहीं।
Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi
लखनऊ से घनघनाए फोन, दौड़े अफसर
यमुना नदी में छह किशोरियों के डूबने की घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री सचिवालय से फोन घनघनाने लगे। लखनऊ से घटना की जानकारी ली गई। अफसर कई थानों के फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। तहसील का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया।

पोस्टमार्टम के लिए परिजन को मनाया
परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि वह अब कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने किशोरियों के दादा और अन्य परिजन को समझाया कि पोस्टमार्टम नहीं होगा तो मुआवजे में भी दिक्कत आएगी। वह काफी देर तक परिजन को समझाते रहे। कहा कि अन्य बच्चों की अच्छी परवरिश के बारे में सोचो। उन्हें भी आपको ही देखना है। इसके बाद ही पोस्टमार्टम को तैयार हुए।
Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi

यमुना में डूबीं तीन सगी बहनों सहित छह किशोरियों की मौत 
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह यमुना किनारे बसे गांव नगला नाथू की रहने वालीं तीन सगी बहनें अपनी हमउम्र मौसी, मौसेरी बहन और चचेरे भाई-बहनों के साथ नहाने गई थीं। इस दौरान गहरे पानी में छह किशोरियां डूब गई। चचेरे भाई ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आधा घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। पुलिस की एक जीप से चार किशोरियों को एसएन इमरजेंसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi

दो की सांसें चल रही थीं। उनको पुलिस की दूसरी जीप से निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां दो घंटे बाद उनकी भी मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। नगला नाथू निवासी सुरेश चंद्र की तीन बेटियां मुस्कान (18), दिव्या (15), संध्या उर्फ कंचन (12), चचेरी बहन नैना (14) पुत्री दिनेश और चचेरे भाई दीपेश (14) पुत्र राजकपूर गांव के पास ही यमुना में नहाने गई थीं।

Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi

नगला रामबल, जलेसर रोड के अशोक कुमार की बेटी शिवानी (17), टेढ़ी बगिया के अशोक की बेटी सोनम (12) भी अपने मौसा सुरेश चंद्र के घर आई हुई थीं। हमउम्र शिवानी रिश्ते में मुस्कान की मौसी है। वह दोनों भी साथ थीं। दीपेश ने बताया कि यमुना में नहाने के दौरान करीब 10:30 बजे मुस्कान और शिवानी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगीं।

Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi

अन्य किशोरियां और दीपेश उन्हें बचाने का प्रयास करने लगा। सभी छह किशोरियां गहरे पानी में डूब गईं। दीपेश किसी तरह बाहर निकला और शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उनमें से तैराक युवक नदी में कूद गए। आधा घंटे की कवायद के बाद उन्होंने किशोरियों को नदी से निकाल लिया।

Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi

इसी दरम्यान घटना की सूचना सिकंदरा पुलिस व प्रशासन तक पहुंच गई। सिकंदरा थाने की जीप पहुंची। पुलिस चार किशोरियों मुस्कान, दिव्या, संध्या और नैना को लेकर एसएन इमरजेंसी पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi

पेट से पानी निकालने के बाद दो की चल रही थीं सांसें, अस्पताल में मौत 
इधर घटनास्थल पर ही शिवानी और सोनम के पेट से पानी निकाला गया तो उनकी सांसें चल रही थीं। उनको ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई। रास्ता ऊबड़खाबड़ होने के कारण एंबुलेंस घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में पुलिस की दूसरी जीप से दोनों किशोरियों को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां 2 घंटे तक चिकित्सकों ने उनको बचाने की कोशिश की।

Agra Yamuna Tragedy Where the Wedding Was Planned Six Daughters Came Home Dead Agra News in Hindi

दोपहर 2 बजे चिकित्सकों ने उनको भी मृत घोषित कर दिया। छह किशोरियों की मौत से गांव में हाहाकार मच गया। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, एडीसीपी आदित्य, एसीपी विनायक भोंसले मौके पर पहुंच गए थे।

मुख्यमंत्री योगी ने की 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.