Kamal Haasan Shah Rukh Khan: कमल हासन ने एक बार शाहरुख खान की जमकर तारीफ की थी। दोनों ने 2000 में फिल्म ‘हे राम’ में काम किया था।

विस्तार
साउथ के सुपरस्टार कमल हासन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कमल हासन के साथ बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने फिल्म ‘हे राम’ में काम किया है। इस पर कमल हासन ने उनकी तारीफ की थी। ‘हे राम’ फिल्म साल 2000 में आई थी।
कमल हासन ने की थी शाहरुख खान की तारीफ
द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कमल हासन ने फिल्म ‘इंडियन 2’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर शाहरुख खान की तारीफ करते हुए उन्हें ‘कला को पहचानने वाला और बेहतरीन एक्टर’ कहा था। कमल हासन ने यह भी बताया कि शाहरुख खान ने फिल्म ‘हे राम’ में काम करने के लिए उनसे एक भी रुपये नहीं लिया था। इस फिल्म को कमल हासन ने लिखा था, उन्होंने ही इसे निर्देशित किया था और इसका निर्माण किया था।

Author: planetnewsindia
8006478914