
सपी के निर्देश पर हुई करवाई।
गोविंदपुर थाना क्षेत्र से 5 किलो गांजा बरामद।
पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा अपराधी।
दो पल्सर मोटरसाइकिल पुलिस ने किया जप्त।
#गोविंदपुर:धनबाद में नए एस एस पी के आने से लगातार धनबाद पुलिस एक्शन में दिख रही है। जहां सड़कों पर कोयला और लोहे की तस्करी आम बात थी ,अब तस्करों में दहशत है। गुप्त सूचना के आधार पर लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है। गोविंदपुर थाना क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल एवं 5 किलो गांजा पुलिस ने जप्त किया है ।हालांकि अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। गोविंदपुर इंस्पेक्टर ने कहा कि लगातार अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है
Author: planetnewsindia
8006478914
