Operation Sindoor में इस 10 साल के बच्चे का अहम योगदान, सेना ने किया सम्मानित

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

फिरोजपुर (सनी चोपड़ा) : ऑपरेशन सिंदूर के तहत देशभर में जहां लोग भारतीय सेना और जवानों का साथ दे रहे हैं, वहीं पंजाब के फिरोजपुर जिले के ममदोट कस्बे के सरहदी गांव तरा वाली का 10 साल का बच्चा श्रवण सिंह भी चर्चा में आ गया है।

श्रवण सिंह को जवानों की मदद करने और उनके साथ समय बिताने के लिए मेजर जनरल रणजीत सिंह मनराल (GOC 7 इन्फेंट्री) ने सम्मानित किया है। उसे “यंगेस्ट सिविल वॉरियर” कहा गया है। श्रवण ने ऑपरेशन के दौरान अपने घर से सेना के जवानों को ठंडा पानी, दूध, चाय, लस्सी और बर्फ पहुंचाई। वह रोज जवानों के पास जाकर उनकी मदद करता और उनके साथ समय बिताता था।

श्रवण के पिता सोना सिंह ने बताया कि उनकी जमीन पर सेना के जवान ठहरे हुए थे। श्रवण पहले ही दिन से ही जवानों की सेवा में लग गया था। उन्होंने बेटे को कभी नहीं रोका क्योंकि उसका देशभक्ति का जज्बा उन्हें भी गर्वित करता है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई