Harry Potter: ‘हैरी पॉटर’ टीवी सीरीज के लिए अब फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। अब तीनों ही मुख्य कलाकारों के लिए नए चेहरों की तलाश खत्म हो गई है और इन्हें फाइनल कर लिया गया है।

हैरी पॉटर के जादुई संसार में एक बार फिर नई जान फूंकी जा रही है, लेकिन इस बार कहानी बड़े पर्दे नहीं, बल्कि छोटे पर्दे पर अपने जादू का असर दिखाएगी। एचबीओ की अपकमिंग ‘हैरी पॉटर’ टीवी सीरीज के लिए आखिरकार नए हैरी, हर्माइनी और रॉन का चयन हो चुका है और इन चेहरों ने फैंस में एक्साइटमेंट अब और बढ़ा दी है।




