UP: ताज को उड़ाने की धमकी…सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, तीन घंटे चला तलाशी अभियान; पेन भी नहीं ले जा सके पर्यटक

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

धमकी मिलने के बाद स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ते के साथ ताजमहल परिसर में चप्पे-चप्पे पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तीन घंटे तक सुरक्षा एजेंसियां स्मारक में जांच करती रही रहीं।

Threat received to bomb blast in Taj Mahal in Agra
आगरा में केरल से शनिवार की सुबह पर्यटन विभाग के पास आए एक ई-मेल में ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई अलर्ट कर दिया गया। सीआईएसएफ, ताजगंज, पर्यटन, ताज सुरक्षा और सर्किल के फोर्स ने बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग्स के साथ तीन घंटे तक ताजमहल का चप्पा-चप्पा छान मारा। इस दौरान प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों को पैन तक नहीं ले जाने दिया गया। तीन घंटे के तलाशी अभियान के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एक हॉक्स मेल था, साइबर सेल इसकी जांच कर रही है।
Threat received to bomb blast in Taj Mahal in Agra

केरल से शनिवार की सुबह 7 बजे सव्वाकू शंकर की ई-मेल आईडी से यूपी टूरिज्म, दिल्ली पुलिस और अभय श्रीवास्तव की ई-मेल आईडी पर मेल भेजा गया। इसमें ताजमहल को दोपहर 3:30 बजे तक आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मेल की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

Threat received to bomb blast in Taj Mahal in Agra

ताजमहल पर दोपहर एक बजे से सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा, पर्यटन, ताजगंज और सर्किल के फोर्स के साथ सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ते के साथ ताजमहल परिसर में चप्पे-चप्पे पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई