Jyoti Malhotra Case: आरोपी के पिता बोले- मेरे साथ धोखा हुआ है…; वकील करने के लिए मेरे पास पैसे नहीं

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां ज्योति की यात्राओं के पैटर्न को समझने का प्रयास कर रही रही हैं, जिसमें ज्योति की यात्रा के बाद डाले गए वहां के वीडियो व उन एरिया में हुई आतंक की घटनाओं के लिंक को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

Accused Jyoti s Malhotra father said I have been cheated

जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा ने वीरवार को कहा कि वकील करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। बेटी से मिलने के लिए जाना चाहता था। पुलिस ने दोपहर 12 बजे का समय दिया। दोपहर 12 बजे पता लगा कि ज्योति को फिर से रिमांड पर भेज दिया है। गलत समय बताकर पुलिस ने मेरे साथ धोखा किया। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके पास तो मोबाइल भी नहीं है।

Accused Jyoti s Malhotra father said I have been cheated

मैंने पुलिसकर्मियों से ज्योति के बारे में पूछा तो बताया था कि वीरवार दोपहर 12 बजे बाद उसे कोर्ट में पेश करेंगे। कोर्ट में आ जाना, आपको ज्योति से मिलवा देंगे। सुबह 11 बजे मेरे घर दो पत्रकार आए, उन्होंने बताया कि ज्योति को दोबारा से रिमांड पर भेज दिया है। वह कोर्ट में नहीं है। ज्योति के लिए वकील नियुक्त करने के बारे में पूछा तो कहा कि मैं तो किसी वकील को जानता नहीं। मेरे पास पैसे भी नहीं हैं।
Accused Jyoti s Malhotra father said I have been cheated

चार दिन के लिए और पुलिस रिमांड पर भेजा गया
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद उसे वीरवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत में सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप की फोरेंसिक रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। दूसरे राज्यों की पुलिस ने भी हमसे से संपर्क किया है। जांच में साक्ष्य जुटाने के लिए हमें सात दिन का और रिमांड चाहिए। 40 मिनट तक दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद सिविल जज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने ज्योति मल्होत्रा को चार दिन के लिए और पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
Accused Jyoti s Malhotra father said I have been cheated

कोर्ट में पेश की गई जांच रिपोर्ट
पाक के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा का पांच दिन का रिमांड बुधवार को पूरा होने के बाद उसे वीरवार को अदालत में पेश किया गया। सुबह करीब 9.30 बजे पुलिस ज्योति को अदालत परिसर लेकर पहुंची। इस मामले की जांच अधिकारी इंस्पेक्टर निर्मला ने अदालत में आरोपी की जांच रिपोर्ट पेश की।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई