Abhay Deol DJ Video: एक्टर अभय देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद उनके फैंस समेत हर कोई हैरान हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक्टर पार्टी में डीजे की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अभय देओल इन दिनों लाइमलाइट से भले ही दूर हों, लेकिन उनके स्टाइल और अंदाज की चर्चा हमेशा होती रहती है। हाल ही में अभय देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक पार्टी में डीजे बने नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अभय देओल अपनी फिल्म ‘देव डी’ वाले बेफिक्र और बिंदास अवतार में दिखाई दे रहे हैं।




