25 Years of Kya Kehna: मजबूरी में कास्ट हुए सैफ, टाइटल के लिए करना पड़ा संघर्ष; जानें फिल्म के अनसुने किस्से

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Silver Jubilee of Kya Kehna: प्रीति जिंटा और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म ‘क्या कहना’ ने आज सोमवार के दिन अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर हम जानेंगे फिल्म से जुड़े 10 दिलचस्प किस्सों के बारे में।

Know about 10 amazing facts of kya kehna movie on its silver jubilee of releasing preity zinta saif ali khan

2000 के दशक में बॉलीवुड में लव स्टोरी और एक्शन फिल्मों का बोलबाला था, उसी दौरान कुंदन शाह के निर्देशन में 19 मई, 2000 को एक फिल्म आई ‘क्या कहना’। इस फिल्म ने ना सिर्फ सामाजिक सोच को झकझोरा, बल्कि संवेदनशील विषयों पर आधारित फिल्मों को दिखाने का साहस भी दिखाया। प्रीति जिंटा, सैफ अली खान और चंद्रचूड़ सिंह अभिनीत इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। फिल्म के विषय को देखते हुए निर्माताओं तक ने इसे नकार दिया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म का संगीत लोगों के दिलों-दिमाग में इस कदर छाया था कि वो हमेशा इसे गुनगुनाते रहते थे। आज सोमवार के दिन ‘क्या कहना’ फिल्म ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म के सिल्वर जुबिली के मौके पर जानेंगे इससे जुड़े 10 किस्सों के बारे में। आइए जानते हैं।

Know about 10 amazing facts of kya kehna movie on its silver jubilee of releasing preity zinta saif ali khan

फिल्म ‘क्या कहना’ की शूटिंग साल 1997 में शुरू हुई थी और इसे 1 जुलाई 1998 को रिलीज किया जाना था। अगर उस समय पर फिल्म रिलीज होती, तो यह प्रीति जिंटा की पहली फिल्म होती। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से फिल्म की रिलीज टल गई, फिर इसे 19 मई 2000 में रिलीज किया गया। इस बीच प्रीति ने कई और फिल्में कीं जैसे- ‘दिल से’, ‘सोल्जर’ और दो तेलुगु फिल्में भी कीं। इस वजह से अभिनेत्री को दर्शकों ने ‘क्या कहना’ फिल्म से पहले ही पहचान लिया था, लेकिन इस फिल्म ने एक्ट्रेस को अभिनय की दुनिया में एक अलग पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया था।

Know about 10 amazing facts of kya kehna movie on its silver jubilee of releasing preity zinta saif ali khan

फिल्म के दौरान निर्माता रमेश तौरानी अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह को हटाकर सलमान खान को लेना चाहते थे। इसके लिए चंद्रचूड़ को कानूनी दस्तावेज पर साइन करना जरूरी था, जिस पर लिखा था कि अभिनेता को निकाले जाने से निर्माता को कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, चंद्रचूड़ ने साइन करने से मना कर दिया, जिस कारण फिल्म की शूटिंग छह महीने तक रुकी रही और प्रोजेक्ट में देरी हुई।

Know about 10 amazing facts of kya kehna movie on its silver jubilee of releasing preity zinta saif ali khan

कहा जाता है कि फिल्म निर्माता रमेश तौरानी को सैफ अली खान और चंद्रचूड़ सिंह की बॉक्स ऑफिस पर पहचान का कोई भरोसा नहीं था। इसलिए उन्होंने फिल्म की पब्लिसिटी में सिर्फ प्रीति जिंटा को मुख्य केन्द्र में रखा। वहीं, सैफ अली खान और चंद्रचूड़ सिंह की तस्वीर सीडी एल्बम के पीछे लगाई गई।

Know about 10 amazing facts of kya kehna movie on its silver jubilee of releasing preity zinta saif ali khan

इस फिल्म के बारे में निर्माता रमेश तौरानी ने बताया कि फिल्म में सैफ अली खान की भूमिका की जगह पहले किसी और अभिनेता को कास्ट किया गया था। फिर शूटिंग शुरू होने से एक हफ्ते पहले ही उस अभिनेता ने बिना कोई जानकारी दिए फिल्म छोड़ दी। इसके बाद मजबूरी में सैफ को फिल्म में लिया गया और भूमिका उन्हें दी गई।

Know about 10 amazing facts of kya kehna movie on its silver jubilee of releasing preity zinta saif ali khan

फिल्म में मजरूह सुल्तानपुरी के लिखे गानों और राजेश रोशन के संगीत का असर ये रहा कि इसका म्यूजिक उस साल यानी साल 2000 में बिके फिल्म म्यूजिक के टॉप 10 में शामिल रहा। इस फिल्म के कुछ गाने ‘ऐ दिल लाया है बहार’, ‘ओ सोनिए दिल जानिए’, जैसे संगीत लोगों के मन-मस्तिष्क में छा गए थे।

Know about 10 amazing facts of kya kehna movie on its silver jubilee of releasing preity zinta saif ali khan

‘क्या कहना’ फिल्म के टाइटल के लिए भी बहुत संघर्ष करना पड़ा था। निर्माताओं ने पहले फिल्म का टाइटल मुख्य किरदार के नाम पर ही रखने का सोचा था प्रीति। हालांकि, बाद में निर्माण के दौरान एक समय फिल्म का नाम ‘क्या यही प्यार है’ था। अंतत: फिल्म का नाम ‘क्या कहना’ रखा गया, जो कहानी को सूट करता है।

Know about 10 amazing facts of kya kehna movie on its silver jubilee of releasing preity zinta saif ali khan

सैफ अली खान ‘क्या कहना’ फिल्म में ग्रे शेड रोल में नजर आए थे। यह उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें वह निगेटिव रोल में नजर आए थे। वहीं, आपको बताते चलें कि सैफ अली खान और चंद्रचूड़ सिंह की साथ में यह एकमात्र फिल्म है।

Know about 10 amazing facts of kya kehna movie on its silver jubilee of releasing preity zinta saif ali khan

फिल्म में अनुपम खेर के किरदार को खूब सराहना मिली थी। साथ ही आपको बताते चलें कि फिल्म में पहले अनुपम खेर की जगह दिवगंत अभिनेता अमरीश पुरी को अभिनय करना था, लेकिन बाद में अनुपम का ही नाम फाइनल किया गया।

Know about 10 amazing facts of kya kehna movie on its silver jubilee of releasing preity zinta saif ali khan

‘क्या कहना’ की कहानी के प्लॉट ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में प्रिया (प्रीति जिंटा) से अजय (चंद्रचूड़ सिंह) प्यार करता है। लेकिन कॉलेज में प्रिया को राहुल (सैफ अली खान) अच्छा लगता है, जिस कारण दोनों में दोस्ती होती है, प्रेम होता है और एक दिन प्रिया को पता चलता है कि वह गर्भवती है। प्रिया के माता पिता पहले तो राहुल के घर जाकर दोनों की शादी की बात करते हैं पर बेइज्जत होने पर वह प्रिया को ही घर से निकाल देते हैं। प्रिया तमाम दिक्कतों के बाद भी गर्भपात को राजी नहीं होती है और अपने बच्चे को जन्म देना चाहती है। प्रिया का मां बनने का ये संघर्ष ही फिल्म को महिला दर्शकों की सहानुभूति दिलाने में सफल रहा।

Know about 10 amazing facts of kya kehna movie on its silver jubilee of releasing preity zinta saif ali khan

हनी ईरानी को ‘क्या कहना’ की कहानी लिखने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट स्टोरी अवार्ड भी मिला। वहीं, चंद्रचूड़ को फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन मिला।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.