Sambhal Violence: बवाल में शामिल एक और युवक गिरफ्तार, पांच की होगी कुर्की, पुलिस ने जारी किए थे 74 के पोस्टर

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस अब तक 85 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अब पत्थरबाजी के एक और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हैं।

Sambhal Violence: Another youth involved in the riot arrested, property of five will be confiscated

संभल बवाल में पत्थरबाजी के एक आरोपी शेर मोहम्मद को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार चल रहे पांच आरोपियों के घरों की अब कुर्की तैयारी चल रही है। फरार आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए जा चुके हैं। एसपी का कहना है कि इन आरोपियों की तलाश में टीम लगी है लेकिन गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।

सीओ असमोली कुलदीप कुमार ने बताया कि संभल बवाल के दौरान आरोपी शेर मोहम्मद ने पत्थरबाजी करके सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। आरोपी वीडियो और फोटो में कैद हो गया था। बताया कि वह पत्थरबाजी की घटना के बाद भाग गया था। वीडियो और फोटो सामने आने के बाद से ही पुलिस तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में रविवार को आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करके इसे न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी ने स्वीकार भी किया है कि वह पत्थरबाजी करने में  शामिल था। वहीं फरार चल रहे आरोपियों के मामले में एसपी केके विश्नोई ने बताया कि नखासा थाना क्षेत्र के खग्गूसराय के निवासी अता, फैजान, राहिल और शारिक व हिंदुपुरा खेड़ा के निवासी समद संभल बवाल के आरोपी हैं।

उपद्रवियों ने आगजनी और पुलिस पर फायरिंग की थी। एसपी और डीएम पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस 14 लोगों के घरों की कुर्की की कार्रवाई पहले कर चुकी है। अब पांच और आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैरजमानती वारंट न्यायालय से लेकर कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। मालूम हो कि 12 मई तक इन आरोपियों को न्यायालय में हाजिर होने का मौका दिया गया था लेकिन हाजिर नहीं हुए।

एसपी का कहना है कि जिन आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराया गया था और वह अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं, उनके घर की कुर्की की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू करा दी है। न्यायालय की प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कराया जाएगा। दरअसल, संभल में 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई