दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात हमलावरों ने फॉरच्यूनर सवार व्यक्ति पर पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू कर दी।

मेहरौली-गुरुग्राम रोड पर छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दोपहर 1:00 बजे अज्ञात हमलावरों ने एक फॉरच्यूनर कार में सवार व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे दिल्ली पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

