UP: पांच घंटे तक टॉवर पर चढ़े रहे तीन युवक, जलनिकासी की लेकर जताया आक्रोश; समस्याओं को लेकर महिलाएं बिफरीं

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

भदोही के बड़ी गिराई गांव में युवकों के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगाें ने बताया कि गांव में काफी बुनियादी समस्याएं हैं। हमें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। अब हमें समस्याओं का त्वरित समाधान चाहिए।

Three youths climbed tower for five hours in bhadohi expressed anger over water drainage

भदोही के गोपीगंज कोतवाली के बड़ी गिराई गांव में रविवार को सुबह नौ बजे गांव के ही तीन युवक जिओ टावर पर चढ़ गए। गांव में जलनिकासी का इंतजाम न होने से नाराज तीनों युवक करीब पांच घंटे तक टावर पर चढ़े रहे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर उतारने में जुटी रही, लेकिन वे नहीं माने

।दोपहर दो बजे के करीब पहुंचे तहसीलदार ने तीनों को समझा-बुझाकर उतारा। बताया कि सोमवार से ही बीडीओ समस्या के समाधान के बाबत कार्य करेंगे।

कोतवाली के बड़ी गिराई गांव में जलनिकासी की एक बड़ी समस्या है। हर साल मानसून के सीजन में घुटने तक पानी लग जाती है। रविवार की सुबह आंधी और तेज हवाओं के बीच हुई बारिश के गांव में पानी जमा हो गया। जिससे गांव के ही अभिषेक गुप्ता, अंकित गौड़ और मुन्ना मोर्य टावर पर चढ़ गए। \

गांव के तीनों युवकों के टॉवर पर चढ़ने के बाद गांव की महिलाएं भी आक्रोशित हो उठी। गांव निवासी अंगुरा देवी, देवी यादव, शिला, शकुंतला, निर्मला, नगीना आदि ने बताया कि गांव में 2018 से ही जलनिकासी नही है।

2022 के विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार भी किया गया था। उस समय  तहसीलदार ने इस समस्या के समाधान की बात कही थी, लेकिन समस्या आज तक जस की तस है।

मामले में दर्जनों बार जिलाधिकारी को पत्रक दिया गया। इस समय स्थिति यह है कि गांव की बेटियों के रिश्ते भी टूट रहे हैं। तीनों युवक के टॉवर पर चढ़ होने की जानकारी मिलते ही कोतवाल डॉ. आशुतोष तीवारी, चौकी प्रभारी दिनेश कुमार समेत अन्य पहुंचे।

पुलिस ने तीनों युवकों को समझाया, लेकिन वे उच्चाधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे। करीब दो बजे दोपहर तहसीलदार संजय कुमार के आश्वासन के बाद तीनों टॉवर से नीचे उतरे। पुलिस ने तीनों युवक को हिरासत में ले लिया है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई