सुल्तानपुर में छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। सास और ननद का आरोप है कि भाभी ने धक्का देकर नीचे गिराया है। वहीं पत्नी ने कहा कि शराब के नशे में गिर गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार की रात छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सास और ननद ने भाभी पर भाई को धक्का देने का आरोप लगाया। वहीं पत्नी का कहना है कि वह शराब पीकर आया था। नशे में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर-67 की है। यहां दिलशाद (40) अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया कि शनिवार की रात दिलशाद ने पत्नी से खाना मांगा। इसको लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि पत्नी ने उसे धक्का दे दिया। इस पर वह संभल नहीं सका और छत से नीचे गिर गया।
मां पास में ही किराये के कमरे में रहती है
बहन सायमा बानो ने बताया कि भाई ने भाभी से खाना मांगा था। हमने देखा कि भाभी ने उन्हें छज्जे से धक्का दे दिया। वह भाई को चाहती नहीं थी, हमेशा लड़ाई करती थीं। वहीं मां कुरैशा ने बताया कि हमारी बहू दो तीन साल से किसी से मोबाइल पर बात करती है। इसी को लेकर रोज लड़ाई-झगड़ा होता था। दो तीन बार ये भाग भी चुकी है। तब भी हमारा लड़का इसको रख लिया। आज भी बात करने को लेकर ही लड़ाई हुई थी।
पहले भी कई बार बहू हमारे बेटे को पीट चुकी है
पत्नी के खिलाफ केस दर्ज
Author: planetnewsindia
8006478914