लिंबायत में युवक को नशीला पंदार्थ पिलाकर लूटने का आरोप

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

युवक को उपचार के लिए न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया

शहर के लिंबायत क्षेत्र में स्थित नीलगिरी और संगम सर्किल के बीच सुबह एक युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा लूट लेने की घटना के बारे में पता चला तो पुलिस सकते में आ गई। वहीं युवक को उपचार के लिए न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा लिंबायत पुलिस उसका बयान दर्ज करने की कार्रवाई की।

न्यू सिविल अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लिंबायत स्थित नूरानी नगर निवासी

अकरम खान इरफान खान पठान ( 36 वर्ष) को इलाज के लिए न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने और उसके परिवार व परिचितों ने आरोप लगाया कि अकरम खान सवार सुबह धुलिया से एक निजी लग्जरी बस में आया था और नीलगिरी सर्कल के पास उतर कर अपने घर के लिए निकला था। उस समय नीलगिरी सर्कल और संगम सर्कल के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बाइक सवार पांच से छह अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और उसे नशीली कुछ गोलियां और पाउडर पिला दिया। उसे यहां वहा घुमाया और उसका मोबाइल फोन

और कुछ नकदी लूट कर उसे छोड़ दिया। उसके बाद वह जैसे तैसे अपने घर पहुंचा तो परिजन उसे इलाज के लिए न्यू सिविल अस्पताल में ले गए। इतना ही नहीं, जो नशीला पदार्थ उसे पिलाया गया था, उसके कारण उसका मुंह भी चिपचिपा हो था और वह बोल भी नहीं पा रहा था। परिजनों ने बताया कि अकरम खान पठान फल व्यापारी है। जब पुलिस को इस घटना के बारे में पता चला तो वह सिविल अस्पताल पहुंची और युवक के बयान लेने शुरू कर दिए। हालांकि, जब इस बारे में लिंबायत थाने के पीआई एनके कमालिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह युवक झूठ बोल रहा है। इसने किसी से तीन से साढ़े तीन लाख रुपये लिए हैं, और लूट की झूठी कहानी गढ़ी है। प्रेस रिपोर्टर आशीष शुक्ला प्लैनेट न्यूज़ सूरत गुजरात इंडिया

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

संजय भाटिया ने लोकसभा चुनाव में रचा था इतिहास संजय भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल ग्रेजुएट हैं। इनका जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ है। वह भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6.54 लाख मतों के अंतर से मात दी थी। संजय भाटिया ने प्रदेश के 53 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 909432 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 654269 वोटों के अंतर से हराया था। राहुल गांधी ने दिया था कर्मवीर के नाम का सुझाव वहीं कर्मवीर सिंह बौद्ध किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते। यही कारण है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते रहे हैं। एससी समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध सामाजिक संतुलन के नजरिये से भी एक अहम दावेदार है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वयं उनके नाम का सुझाव दिया है। अंबाला के मुलाना विधानसभा में रहने वाले कर्मवीर सिंह प्रशासकीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़कर कार्य कर रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश में एससी सेल का प्रभारी भी बनाया था। राष्ट्रीय स्तर पर वह कन्वीनर भी हैं।