अंबेडकर पार्क सौंदर्यीकरण के लिए राष्ट्रपति एवं मंत्रियों के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा जनपद हाथरस के तत्वावधान में महाबोधि बोधगया मंदिर बौद्ध बिहार की मुक्ति एवं बीटी एक्ट 1949 के विरोध में हाथरस जनपद के बुद्धिस्ट और अंबेडकरवादियों ने बिहार राज्य के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार को संबोधित एवं हाथरस जनपद में निर्मित अम्बेडकर पार्क, बौद्ध बिहार और भवनों के निर्माण सौंदर्यीकरण और भव्य बनाने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय हाथरस को सौंपा।
ज्ञापन में अंबेडकावादियों ने कहा है कि तथागत बुद्ध के जीवन से जुड़ी महान बौद्ध धरोहर महाबोधि महा बौद्ध बिहार बोधगया बौद्ध मन्दिर की मुक्ति एवं बीटी एक्ट 1949 को रद्द करने हेतु विरोध प्रदर्शन को लेकर विश्व भर में एक आंदोलन शुरू हो चुका है इसलिए पुनः करीब आधा दर्जन बिन्दुओं पर मांग करते हुए कहा है कि आगामी अप्रैल माह से पूर्व विकास कार्यों में अम्बेडकर पार्क बौद्ध बिहार और भवनों एवं उनमें संचालित पुस्तकालयों की अनदेखी या भेदभाव ना किया जाए। बल्कि उन्हें संसाधन युक्त साफ सुथरा और भव्य बनाने हेतु ग्राम पंचायत स्तर से जिला पंचायत प्रत्येक स्तर पर वित्तीय फण्ड जारी कर सक्षम अधिकारियों को दिर्देश जारी किए जाएं। इस दौरान भंत्ते दीपांकर बोधि के सानिध्य में दाऊ दयाल बौद्ध जिलाध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा, दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा जनपद हाथरस के जिलाध्यक्ष राजेश बौद्ध, जिला महासचिव प्रेम सिंह बौद्ध, उपाध्यक्ष एवं तहसील सासनी अध्यक्ष युवराज बौद्ध भैया, मण्डल महिला उपाध्यक्ष सुषमा बौद्ध, रघुवीर सिंह बौद्ध, देव दत्त दयाल बौद्ध, दिनेश बौद्ध, भीकम्बर बौद्ध, प्रेम सिंह बौद्ध प्रदेश संगठक, कमल सिंह बौद्ध, शंकर लाल बौद्ध, कैलाश चन्द्र बौद्ध, राम सिंह बौद्ध, लखमी सिंह बौद्ध आदि मौजूद थे।

 

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई