
दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक शनिवार को हुई जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने वाली महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई। इसके बाद इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। महिलाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी की गईं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक शनिवार को हुई, जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने वाली महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई
इसके बाद इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। महिलाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी की गईं।
पांच हजार एक सौ करोड़ रुपए आवंटित
जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में महिला समृद्धि योजना के लिए पांच हजार एक सौ करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
Author: planetnewsindia
8006478914