स्कूटी और बाइक में टक्कर मारने के बाद पलटी कार

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:


 आगरा अलीगढ रोड स्थित कोतवाली चैराहे के निकट राधे गार्डन के सामने एक कार एक बाइक और एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद पलट गई। जिससे कार सवार एवं स्कूटी तथा बाइक सवार घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को सीधा कराया।
मंगलवार का मिली जानकारी के अनुसार एक कार आगरा की ओर से अलीगढ की ओर जा रही थी। बताते हैं कि जैसे ही कार कोतवाली चैराहा स्थित राधे गार्डन के निकट पहुंची वैसे ही वह असंतुलित हो गई और आगे चल रहे स्कूटी सवार में टक्कर मार दी। उसके बाद कार ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी और बाइक सवार सडक पर गिरकर घायल हो गये। उधर कार भी दोनों वाहनों को टक्कर मारने के बाद पलट गई। जिससे कार में बैठे एक महिला और कार चालक घायल हो गये। घटना कीजानकारी होने पर मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने लोगों की मदद से कार को सीधा कराया। उधर कार सीधी होते ही कार सवार भाग गया। लोगों के अनुसार कार सवार भी घायल हुए मगर भीड का मौका उठाकर कार सवार ने भागने में ही भलाई समझी। वहीं स्कूटी और बाइक सवार ने अपना उपचार निजी चिकित्सक से कराया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।