दुराचारी गिरफ्तार कर भेजा जेल

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब पंद्रह वर्षीय एक किशोरी के साथ रिश्ते के चाचा ने ही दुराचार कर रिश्ते को कलंकित कर दिया। जिसकी शिकायत पीडित किशोरी के पिता ने कोतवाली में की। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के घर के निकट रहने वाले रिश्ते के चाचा ने जबरन किशोरी से दुराचार कर दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों से की तो परिजन सकते में आ गये। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए दुराचारी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने थोडी ही देर में पुलिस ने आरोपी चाचा धर्मवीर पुत्र बलवीर निवासी भीमनगरिया को सहजपुरा रोड अलीगढ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।