समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में जनपंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। उसी के तहत हाथरस विधानसभा सभा 78 सासनी क्षेत्र के गांव सिंघर्र में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया।
रविवार को अयोजित पंचायत में गांव सिंघर्र, नगला भीका, देदामई, जसराना, शहजपुरा, आदि गांव से पीडीए परिवार के लोग एकत्रित हुए पंचायत मंे समाज वादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं हाथरस विधानसभा सभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी बृजमोहन राही ने कहा पीडीए समाज को मजबूत करने के लिए एवं भारतीय संविधान रचयिता डा. भीमराव अम्बेडकर के बनाए हुए संविधान को केन्द्र व राज्य सरकार खत्म करना चाहती है। इसके साथ ही आरक्षण खत्म करना चाहती है। प्रदेश में लूट अपहरण चिनैती हत्या सरेआम हो रही है। जघन्य अपराधों के प्रति सरकार बिफल है। पार्टी वरिष्ठ नेता लल्लन बाबू ने कहा कि शिक्षा का बाजारीकरण कर दिया है, बड़े पैमाने पर शिक्षा माफिया हावी हैं। गरीव बच्चों को शिक्षा नहीं मिल रही है। समाजवादी पार्टी के जिले के उपाध्यक्ष अजय सिकरवार ने कहा कि बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। स्कूलों में बच्चियों को भेजनें के लिए परिवार के लोग आशंकित रहते हैं प्रदेश में बड़े पैमाने पर सरकारी विभागों में लूट मची हुई है। कहा कि वर्तमान सरकार से कोई उम्मीद नहीं है इसलिए पीडीए नायक अखिलेश यादव को 2027में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बैठक में बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली बैठक में खैर मुहम्मद रमजानी, शमरूददीन खान, यामीन, कैलाश सिंह भारती, हरीओम सिंह, चन्द्रपाल जाटव, रामजी लाल जाटव, अजय पाल जाटव, रोदाश माहौर, बुद्धसैन माहौर, जितेन्द्र सविता, वीरपाल सविता, भूरी खां, जगदीश प्रसाद, राजाराम दिवाकर, जगदीश दिवाकर, हरि ओम जाटव, तिलकपाल जाटव, रत्नलाल दिवाकर, आदि लोगों, ने सदस्यता ग्रहण की। वहीं सद्दीक खां, बबलू दिवाकर, प्यारे लाल, दीपेन्द्र, वीरपाल, धर्मबीर, सीटू, अक्षय कुमार, क्रपाल दिवाकर, सुरेश बाल्मीकि, भोलाराम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सिंघर्र में सपाईयों ने की पीडीए जनपंचायत
SHARE:
सबसे ज्यादा पड़ गई